लोकसभा अध्यक्ष पद के लिये आज चुनाव होना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीते ओम बिड़ला के नाम का लोकसभा अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया गया है। राजग के घटक दलों के साथ-साथ बीजू जनता दल ने भी ओम बिड़ला के दावेदारी का समर्थन किया है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिड़ला का लोकसभा अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है क्योंकि सत्तासीन राजग के पास निचले सदन में स्पष्ट बहुमत है। इसके अलावा अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता होंगे। लगातार दूसरी बार भाजपा के टिकट पर लोकसभा सदस्य चुने गये ओम बिड़ला लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नाम को प्रस्तावित किया। लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को बताया कि इस पद के लिये बिड़ला की ओर से उनकी दावेदारी का नोटिस मिल गया है। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि बिड़ला के नाम के प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा बीजद और राजग के घटक दलों शिवसेना, अकाली दल तथा लोजपा सहित अन्य दलों के सदस्य शामिल हैं। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिड़ला का लोकसभा अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है क्योंकि सत्तासीन राजग के पास निचले सदन में स्पष्ट बहुमत है। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष पद के लिये बिड़ला के अलावा अभी तक किसी अन्य सदस्य की ओर से कोई दावेदारी नहीं की गई है। लोकसभा अध्यक्ष पद के लिये बुधवार को चुनाव होगा। दरअसल बिड़ला राजस्थान की कोटा-बूंदी संसदीय सीट से भाजपा सांसद के रूप में चुने गये हैं। वह तीन बार विधायक भी रहे हैं। 2014 की लोकसभा में ओम बिड़ला को कई समितियों में जगह मिली थी। उन्हें प्राक्कलन समिति, याचिका समिति, ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति, सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया था. ओम बिरला के 17वीं लोकसभा स्पीकर के लिए एनडीए की उम्मीदवारी की घोषणा पर लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी खुशी जताई है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक में जब गुणवत्ता, निपुणता और तत्परता पर सबसे अधिक फोकस करने की बात कही थी, तभी यह संदेश दिया था कि वरिष्ठता ही जिम्मेदारी सौंपने का एकमात्र पैमाना नहीं है.