संसार

सिचुआन प्रांत में भूकंप, 11 लोगों की मौत

चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में आये 6 की तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 11 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल।चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में सोमवार को एक के बाद एक भूकंप के पांच झटके महसूस किए गए। इनमें से एक की तीव्रता 6.0 थी। भूकंप ने समूचे प्रांत को हिलाकर रख दिया। इसमें 11 की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र यिबीन शहर के बाहरी इलाके में 16 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप रात में करीब 10:55 बजे आया। इसके बाद कम तीव्रता के भूकंप आये।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

7 + twenty =

Most Popular

To Top