संसार

सोमालिया की राजधानी में दो बम धमाकों में 11 की मौत

सोमालियाकी राजधानी मोगादिशू में दो अलग-अलग बम धमाकों में 11 की मौत समेत 25 अन्य घायल हो गई। ङमले की जिम्मेदारी अलकायदा से जुड़े आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने लीसोमालिया की राजधानी मोगादिशू में हुए दो बम धमाकों में 11 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। देश के पुलिस प्रमुख ने शनिवार को यह जानकारी दी। अलकायदा से जुड़े आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने हमलों की जिम्मेदारी ली है। जनरल बशीर अब्दी मोहम्मद ने मोगादिशू में पत्रकारों को बताया कि पहला बम धमाका राष्ट्रपति भवन के नजदीक सुरक्षा चौकी पर हुआ जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई।दूसरा कार बम धमाका हवाई अड्डे के नजदीक सुरक्षा चौकी पर हुआ जिसमें चालक और उसके साथी की मौत हो गई। इससे पहले अक्टूबर 2017 में मोगादिशू में हुए धमाके में 500 लोगों की मौत हो गई थी, जिसकी जिम्मेदारी अल शबाब ने ली थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × 1 =

Most Popular

To Top