पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को भगत कबीर जयंती की बधाई

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर राज्य निवासियों को बधाई देते हुये उनको ‘भक्ति लहर ’ के रचनाकार और महान संत की शिक्षाओं पर चलने की अपील की है।अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने भगत कबीर जी को आध्यात्मिक कवि करार दिया, जिनके श्लोक पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में दर्ज हैं जो समुची मानवता को शुद्धता, सच्चाई और सहजता वाला जीवन जीने के लिए सदा प्रेरित करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने लोगों को भगत कबीर जी द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलने का न्योता दिया जो जात -पात, रंग, नस्ल और धार्मिक विभिन्नताओं से ऊपर उठ कर नेकी और सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ten − two =

Most Popular

To Top