प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक आज, बैठक में जल प्रबंधन, कृषि और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख कर सकते हैं शिरकत।नीति आयोग के संचालन परिषद की बैठक आज होने जा रही है जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। राष्ट्रपति भवन में होने वाली इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।