पीएम मोदी और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबाई जीन्बेकोव ने बिश्केक में संयुक्त रूप से भारत-किर्गिस्तान बिज़नेस फोरम का किया उद्घाटन , दोनों देशों के व्यापारियों सेअसीम संभावनाओं को तलाशने की अपील, दोनों देशों ने अपने रिश्तों को दिया सामरिक भागीदार का दर्जा प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव से मुलाक़ात की। दोनों ही नेताओं ने आपसी हितों के बारे में व्यापक चर्चा की। दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ने बिश्केक में नमस्कार यूरेशिया ट्रेड शो के आयोजन की भी बात कही। एससीओ सम्मेलन के बाद किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय मुलाक़ात की। भारत-किर्गिस्तान के बीच रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और निवेश सहित कई द्विपक्षीय क्षेत्रों में समझौते हुए। इससे दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत हुए।
2