मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल द्वारा भी हमदर्दी का प्रगटावा
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने चड़दीकला की सीनियर पत्रकार कमला शर्मा के पति तरसेम लाल की मौत पर दुख का प्रगटावा किया है। तरसेम लाल (68) ने आज प्रात:काल पी.जी.आई. में संक्षिप्त बीमारी के बाद आखिरी साँस ली। वह अपने पीछे अपनी पत्नी, एक पुत्र और एक बेटी छोड़ गए हैं। अपने शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने दुखी परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ हमदर्दी का प्रगटावा किया है और इस अपूर्णीय कमी को सहन करने के लिए परिवार को बल प्रदान करने के लिए परमात्मा के समक्ष अरदास की है। इसी दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी श्री तरसेम लाल की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए कमला शर्मा और उसके परिवार के साथ हमदर्दी प्रकट की।