जम्मू काश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद
जम्मू काश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। आतंकिरयों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। उधर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में कल नियंत्रण रेखा पार से पाकिस्तान द्वारा गोलाबारी तथा मोर्टार से गोले दागने धटना हुई जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया। पाकिस्तानी सेना ने लगभग 4 बजे शाम, अकारण गोलाबारी शुरू की। भारतीय सेना पाकिस्तान के इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।