खेल

राफेल नडाल ने 12वीं बार जीता फ्रेंच ओपन का ख़िताब

स्पेन के राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में एक बार फिर साबित किया कि उन्हें क्ले कोर्ट का किंग क्यों कहा जाता है. फाइनल मुकाबले में उन्होंने डोमिनिक थीम को मात देकर अपना रिकॉर्ड 12वां फ्रेंच ओपन खिताब जीता.नडाल के हाथों मिली हार के चलते डोमिनिक थीम एक बार फिर करियर के पहले ग्रैंड स्लैम से चूक गए. तीन घंटे और एक मिनट तक चले इस मैच में नडाल ने थीम को 6-3, 5-7,6-1,6-1 से हराया.वर्ल्ड नंबर-4 थीम पर नडाल शुरुआत से ही हावी दिखाई दिए, हालांकि थीम ने उन्हें पूरी चुनौती दी. पहले सेट में एक समय स्कोर 3-3 से बराबर था, लेकिन नडाल ने अपने खेल को बेहतर किया और फोरहैंड एवं बैकहैंड का शानदार उपयोग करते हुए बढ़त बना ली.दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे सेट में कड़ा मुकाबला हुआ, जिसके बाद 5-5 की बराबरी पर थीम ने दमदार ग्राउंड स्ट्रोक्स खेले और दूसरा सेट अपने नाम किया.तीसरे सेट में नडाल ने थीम को कोई मौका नहीं दिया. शुरुआत से ही नडाल थीम पर हावी रहे. उन्होंने 4-0 की बढ़त बनाई और फिर 6-1 के बड़े अंतर से सेट जीत लिया.चौथे सेट में एक बार फिर उनका शानदार खेल जारी रहा और 6-1 से सेट के साथ उन्होंने मैच भी अपने नाम किया.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four + eight =

Most Popular

To Top