पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा श्री गुरु अर्जुन देव जी के 413वें शहादत दिवस पर श्रद्धा भेंट

चंडीगढ़ – श्री गुरू अर्जुन देव जी के 413वें शहादत दिवस पर श्रद्धा भेंट करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने लोगों को 5वें सिख गुरू के मानवता, धर्म निष्पेक्षता और आपसी भाईचारे के विचारों पर चलने का न्योता दिया है जो कि मौजूदा समय में बहुत ज़्यादा तर्कसंगत हैं। एक संदेश में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि गुरू जी का महान् बलिदान मानवता के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है और उनका आध्यात्मिक दर्शन धर्म के मार्ग पर चलने के लिए मानवता का लगातार मार्ग दर्शन करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के संकलन और अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब के निर्माण में गुरू अर्जुन देव जी का योगदान हमेशा ही सबके दिलों में बहुत ही सत्कार योग्य रहेगा। इस धार्मिक ग्रंथ में प्रतिष्ठापित मूल्य और यह पवित्र स्थान हमेशा हमारे मन के भीतर सत्कारपूर्वक बसे रहेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ten + seven =

Most Popular

To Top