विजाग – आंध्र प्रदेश के विजाग में समुद्री तट पर गहरे पानी में पनडुब्बी को डूबने से बचाने का सफलतापूर्वक अभ्यास किया गया। विशाखापत्तनम में स्थित दीप जलमग्नता बचाव वाहन ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। एक आपातकालीन पनडुब्बी ने गहरे पानी में फंसे आइएनएस सिंधध्वज का रेस्क्यू किया गया। भारतीय नौसेना ने यह उपलब्धि दो जून को हासिल की। इस अभ्यास के तहत आइएनएस सिंधुध्वज में मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षापूर्वक एक आपातकालीन रेस्क्यू वाहन के जरिए निकाल लिया गया।भारतीय नौसेना के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं के वक्त समुद्र में फंसे लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया जा सकेगा।जिस पनडुब्बी से यह अभ्यास किया गया वह भारतीय नौसेना पनडुब्बी डिजाइनर यानी द्वारा डिजाइन किया गया है।समुद्र में लाइव अभ्यास को सफलतापूर्वक करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।