मनोरंजन

भारत ने पहले दिन कमाए 42.30 करोड़, ईद पर रिलीज सलमान की सभी फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म् भारत ने पहले दिन 42.30 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही यह फिल्म ईद पर अब तक रिलीज हुई सलमान की सभी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन का नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही। इसके पहले यह रिकॉर्ड सुल्तान के नाम था, जिसने ओपनिंग डे में 36.54 करोड़ की कमाई की थी।
अब तक साल की सबसे बड़ी ओपनर – 2019 में रिलीज हुई फिल्मों में से भारत ने पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। इसके पहले रिलीज हुई फिल्मों में कलंक ने 21.60 करोड़, केसरी ने 21.06 करोड़, गली बॉय ने 19.40 करोड़ और टोटल धमाल ने 16.50 करोड़ का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था।
अब तक सबसे बड़ी ओपनर बनी भारत – बात अगर सिर्फ सलमान की फिल्मों की करें तो भारत सबसे बड़ी ओपनर फिल्म के तौर रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही है। इसके पहले सलमान की ही फिल्म प्रेम रतन धन पायो 40.35 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन के साथ रिकॉर्ड लिस्ट में पहले नंबर पर थी।
मैच के बावजूद रिकॉर्ड कलेक्शन – 5 जून को ही वर्ल्डकप 2019 में इंडिया और साउथ अफ्रीका का मैच भी था। टीम इंडिया की जीत के साथ ही भारत ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। गौरतलब है कि भारत 6000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर दुनिया भर में रिलीज हुई है। इंडिया में इसे 4700 स्क्रीन काउंट मिले जबकि ओवरसीज में यह 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five × three =

Most Popular

To Top