भारत का पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि कप्तान विराट कोहली के अंगूठे में चोट लग चुकी है।भारतीय क्रिकेट के करोड़ों प्रशंसकों को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है दरअसल विराट कोहली को साउथेम्प्टन में अभ्यास सत्र के दौरान दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई लेकिन भारतीय फैंस के लिए राहत की बात यह है कि भारत का पहला मैच 5 जून को होना है और विराट के पास अभी भी 3 दिन का वक्त है उनकी और टीम के मेडिकल स्टाफ की पूरी कोशिश होगी कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले विराट की चोट ठीक हो जाए।