मनोरंजन

बहन अंशुला की शादी के बाद मलाइका अरोड़ा संग घर बसाएंगे अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने फिल्मफेयर मैग्जीन को ताजा इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने इस बात का इकरार कर लिया है कि वो मलाइका अरोड़ा संग खास रिश्ता साझा कर रहे हैं और अब वो इसे छुपाने के मूड में नहीं हैं। अर्जुन कपूर ने बताया है कि, उन्हें यह हिम्मत मीडिया के कारण आई है, जिसने उनके रिश्ते का सम्मान किया है और उन्हें हिम्मत दी है कि वो इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर सकते हैं।इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने अपनी शादी पर भी बात की और बताया कि अभी उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है। जब वो शादी करेंगे तो मीडिया को उसकी जानकारी जरूर देंगे। जब अर्जुन कपूर से पूछा गया कि ऐसी बातें सामने आ रही है कि आप अंशुला की शादी के बाद अपना घर बसाएंगे तो उन्होंने बताया, उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है। जब भी दोनों में से किसी को शादी करने की इच्छा होगी या फिर लगेगा कि सही समय आ गया है तो वो 7 फेरे ले सकता है।अर्जुन कपूर ने बताया, ‘मुझे ऐसा लगता है कि यह अगर अपने आप होता है तो ठीक है, जबरदस्ती ऐसा करना ठीक नहीं है। अगर अंशुला मुझसे कहती है कि उसे शादी करनी है तो मुझे खुशी होगी और अगर वो कहती है अभी उसका ऐसा कोई इरादा नहीं है तो भी ठीक है।’अर्जुन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘मुझे और अंशुला दोनों को शादी में भरोसा है। हमारी निजी जिंदगी में क्या हुआ है, उसकी वजह से हमारा विश्वास शादी से नहीं उठा है। वैसे मैंने अभी तक उससे शादी के बारे में बात भी नहीं की है। वो अभी अपने काम पर ध्यान लगा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × four =

Most Popular

To Top