खेल

अभ्यास मैच में भारत ने बांग्लादेश को 95 रन से हराया

लोकेश राहुल और महेंद्र सिंह धोनी के शतक की मदद से भारत ने विश्व कप से पहले अपने दूसरे अभ्यास मैच में बांग्लादेश को 95 रन से हरा दिया है। भारत से जीत के लिए लिए मिले 360 रन के विशाल लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 49.3 ओवर में 264 रन बनाकर आउट हो गई।बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 90 रन बनाए। रहीम के अलावा सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने 73 रन की पारी खेली। भारत की ओर से कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह भी 2 विकेट लेने में सफल रहे। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने 7 विकेट पर 359 रन बनाने में सफलता पाई। टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी की 113 और लोकेश राहुल की 108 रनों की शतकीय पारिया खेली।धोनी ने अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं राहुल ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली फिफ्टी लगाने से चूक गए। उन्होने 46 गेंद पर 47 रन बनाए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

9 + 16 =

Most Popular

To Top