खेल

जर्मनी की एंजलिक कर्बर पहले ही दौर में हारकर फ्रेंच ओपन से बाहर

एंजलिक कर्बर को रूस की अनास्तासिया पोतापोवा ने सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से पराजित किया. पोतापोवा ने ये मुक़ाबला महज़ 73 मिनट के अंदर अपने नाम किया.
प्रतियोगिता में दूसरी वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही, प्लिसकोवा ने ये कामयाबी अमेरिका की मैडिसन ब्रेंगल को 6-2, 6-3 के सीधे में पराजित करके हासिल की.स्विटज़रलैंड के रोजर फेडरर अगले दौर में पहुंचने में कामयाब रहे, फेडरर ने पहले राउंड में इटली के लोरेंज़ो सोनेगो को 6-2, 6-4, 6-4 के सीधे सेट में पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई. फेडरर ने तीन साल के बाद इस टूर्नामेंट में वापसी की है.ग्रीस के स्टेफानोस सिटसिपास भी अगले राउंड में पहुंचे, सिटसीपास ने जर्मनी के मैक्सीमिलियन मार्टरर को 6-2, 6-2, 7-6 से हार का मुंह दिखाया.जापान के केई निशीकोरी भी पहले चरण की बाधा को पार करने में सफल रहे. निशीकोरी ने पहले दौर में फ्रांस के क्विटिन हैलिस को 6-2, 6-3, 6-4 से हराया.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

16 − twelve =

Most Popular

To Top