नरेंद्र मोदी 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. राष्ट्रपति भवन में शाम 7 बजे नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी. नरेंद्र मोदी को शनिवार को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया था. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी. मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था.