टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय टीम के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे
क्रिकेट विश्व कप खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंची भारतीय टीम को अपने पहले ही अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के हाथों छह विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय टीम के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। भारत की पूरी टीम 32.2 ओवरों में 179 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने खासा निराश किया और कोई भी बल्लेबाज बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट और मध्यम तेज गेंदबाज नीशम की गेंदों का सामना नहीं कर पाया। 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और कोलिन मुनरो केवल 4 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन और रोज टेलर ने टीम की पारी संभाली और न्यूजीलैंड को जीत की दहलीज तक ले गए। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक भी जड़ा। कप्तान केन विलियमसन को जहां चहल ने आउट किया, वहीं रोज टेलर को जडेजा ने पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड की जीत की औपचारिकता हेनरी निकोलस और टोम ब्लंडेल ने की।