नई दिल्ली। वर्ल्ड कप के वार्मअप मैच से पहले टीम इंडिया के बैटिंग ऑलराउंडर विजय शंकर चोटिल हो गए हैं। विजय शंकर वर्ल्ड कप के लिए नंबर चार के लिए टीम इंडिया में चुने गए थे। लेकिन, वार्मअप मैच में टीम इंडिया के एक और बल्लेबाज ने इस स्थान के लिए दावा पेश कर दिया। टीम इंडिया के इस बल्लेबाज का नाम है लोकेश राहुल।केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्मअप मैच में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली अपने तय स्थान नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे। लेकिन, इसके थोड़ी ही देर बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आउट हो गए। शिखर धवन के आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम से हाथों को बल्ले के साथ घुमाते हुए केएल राहुल मैदान पर आए। इस तरह नंबर चार के लिए केएल राहुल ने दावेदारी पेश कर दी।हालांकि, केएल राहुल जल्दी आउट हो गए। केएल राहुल ने 10 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने एक चौके की मदद से 6 रन बनाए। लेकिन, इस बीच लोकेश राहुल के बल्ले से जो चौका निकला वो काफी शानदार था। लग रहा था कि केएल राहुल लय में नज़र आएंगे क्योंकि भारत में उनका आइपीएल का 12वां सीजन काफी शानदार रहा था। इस तरह अभी भी नंबर चार के खिलाड़ी की तलाश जारी है।ऐसे में लोकेश राहुल ने शायद अपने नंबर चार की दावेदारी को मजबूत करने की बजाए हाथ से जाने दिया। केएल राहुल ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर प्ले डाउन हो गए। इसके बाद अब नंबर चार पर विजय शंकर को आजमाया जा सकता है, जो कि बीसीसीआइ के अनुसार नंबर चार के लिए थ्री डाइमेंशनल प्लेयर हैं।