नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट में 4 नए जजों की नियुक्ति की गई है। जस्टिस अनिरुद्ध बोस, ए.एस बोपन्ना, भूषण रामकृष्ण गवई और जस्टिस सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल हाई कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत, गुवाहाटी हाई कोर्ट के जस्टिस ए. एस. बोपन्ना, बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस बीआर गवई और झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस अनिरुद्ध बोस को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ दिलाई। इसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की बढ़कर 31 हो गई है।बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस और गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एएस बोपन्ना का नाम सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए दोबारा भेजा था। कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार ने वरिष्ठता के आधार पर इन दोनों चीफ जस्टिस का नाम वापस करते हुए कोलेजियम को दोबारा विचार करने आग्रह किया था। जस्टिस बोस 19 जनवरी 2004 को कलकत्ता हाई कोर्ट के जज नियुक्त हुए थे। 11 अगस्त 2018 को वह झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने थे।