भारत

चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, सभी पार्टियों ने प्रचार में लगाई ताकत

लोकसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है सभी पार्टियां पूरी ताकत से प्रचार लग चुकी हैं राजनैतिक दल वोट हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं।

लोकसभा चुनाव के सातवें औऱ आखिरी दौर के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। सभी राजनैतिक दलों के नेता मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के खरगौन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज हिमाचल प्रदेश के शिमला और सोलन में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी आज उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में एक रोडशो करेंगी। महागठबंधन की तरफ से चंदौली में समाजवादी पार्टी और बसपा की एक संयुक्त रैली का कार्यक्रम है। इसके अलावा बसपा प्रमुख मायावती आज यूपी के मिर्ज़ापुर में चुनावी रैली करेंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

12 + 7 =

Most Popular

To Top