अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को एक वनडे के लिए सस्पेंड कर दिया है।धीमी ओवर गति के चलते इयोन मोर्गन पर एक वनडे का बैन लगा है। इतना ही नहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को भी आईसीसी ने कड़ी फटकार लगाई है।मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में बेयरेस्टो ने शतक जड़ा था। इसके अलावा टीम के बाकी खिलाड़ियों पर भी ICC ने मैच फीस का 20-20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।