पंजाब

निष्पक्ष और भय मुक्त चुनाव प्रक्रिया सम्पूर्ण करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा समूची तैयारियाँ मुकम्मल- डा. एस करुणा राजू

डिप्टी कमीश्नरों और एस.एस.पीज़ को स्थानीय स्थिति के अनुसार अगले 48 घंटों में निगरानी करने के आदेश
चंडीगढ़ – पंजाब राज्य की 13 लोकसभा सीटों के लिए 19 मई को पडऩे वाली वोटों को निष्पक्ष, भय मुक्त और शांतमयी तरीकों से पूरा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती कविता सिंह और श्री सिबन सी. भी उपस्थित थे।डा. एस करुणा राजू ने बताया कि शांतमयी और अमन से चुनाव करवाने के लिए चुनाव आयोग और जिलों में तैनात स्टाफ 24 घंटे काम कर रहा है। चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 1.25 लाख कर्मचारी और 1 लाख से अधिक पुलिस कर्मचारियों समेत अर्ध सैनिक बल तैनात किये गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के 13 लोकसभा हलकों के लिए 14,339 पोलिंग लोकेशनों पर 23,213 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जिनके लिए 42,689 बैलेट यूनिट, 28,703 वीवीपैट मशीनें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा एक अतिरिक्त मशीन किसी मशीन के खऱाब होने की सूरत में स्टैंड बाए के तौर पर रखी गई है। चुनाव आयोग द्वारा ऑबज़र्वरों की रिपोर्ट पर 249 पोलिंग स्टेशनों को क्रिटीकल, 719 संवेदनशील और 509 को हाईपर सैंसेटिव ऐलाना गया है।मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में कुल 278 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनकी किस्मत का फ़ैसला 2,07,81,211 वोटर करेंगे। इन वोटरों में पुरुष वोटर 1,09,50,735, महिला वोटर 9,82,916 और थर्ड जैंडर के 560 वोटर हैं। इनमें से 3,94,780 वोटर पहली बार वोट के अधिकार का प्रयोग करेंगे। 278 उम्मीदवारों में से 254 पुरुष और 24 महिलाएं हैं।उन्होंने बताया राज्य में 1 लाख से अधिक पुलिस कर्मचारी तैनात किये गए हैं और पुलिस पार्टियों द्वारा ग़ैर-कानूनी शराब, नशीले पदार्थों और पैसों के लेन-देन को जांचने के लिए विशेष जांच की जा रही है जिससे भय मुक्त और पारदर्शी चुनाव करवाए जा सकें।उन्होंने बताया कि राज्य के डी.सी. और एस.एस.पी. द्वारा ग़ैर-कानूनी शराब, नशीले पदार्थों और पैसों के वितरण सम्बन्धी घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा उपरोक्त घटनाओं सम्बन्धी सूचना मिलने पर छापेमारी भी की जायेगी।  

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × 1 =

Most Popular

To Top