असम के गुवाहाटी में एक शॉपिंग मॉल के सामने कल शाम हुए ग्रेनेड विस्फोट में सशस्त्र सीमा बल के दो कर्मियों समेत कम से कम 12 लोग घायल हो गये।असम के गुवाहाटी में बुधवार को एक मॉल के बाहर बम धमाका हुआ। इस विस्फोट में कम से कम 12 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों का गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से एक की हालत गंभीर है।धमाका तकरीबन रात के 8 बजे हुआ, यह एक ग्रेनेड धमाका था। प्रकाश बरुआ के नेतृत्व वाले उल्फा के वार्ता विरोधी धड़े ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।