संसार

युद्ध की किसी भी आशंका से ईरान और अमेरिका दोनों का इंकार

परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी जारी, अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने कहा, अमेरिका नहीं चाहता है ईरान के साथ युद्ध, ट्रंप ने ईरान में और सैनिक भेजने की खबर का किया खंडन, ईरान ने भी युद्ध की आशंका से किया इंकार.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन खबरों को खारिज कर दिया है कि वह ईरान पर दबाव बनाने के लिए 1,20,000 सैनिकों को भेजने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने भविष्य में सैनिकों को भेजने से इनकार नहीं किया। ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे लगता है यह फर्जी खबर है अभी हमने इसके लिए योजना नहीं बनायी है। अमरीका और ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव के माहौल में अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि उनका देश ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता है। पोम्पियो ने रूस में कहा कि अमरीका चाहता है कि ईरान एक सामान्य देश की तरह व्यवहार करे, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि यदि अमरीकी हितों पर हमला हुआ तो जवाब दिया जाएगा। वहीं ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी ने  कहा कि अमेरिका के साथ कोई युद्ध नहीं होने जा रहा। यह जानकारी उनकी अधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। सरकारी अधिकारियों को दिए एक भाषण में खामेनी ने कहा कि तेहरान और अमेरिका के बीच जो हुआ वह एक सैन्य मुठभेड़ के बजाय संकल्प का परीक्षण था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × 5 =

Most Popular

To Top