वाइड नहीं देने पर ऑफ स्टम्प छोड़ते हुए पिच एरिया से आगे निकल गए थे पोलार्ड
हैदराबाद – मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड पर मैच फीस का 25 फीसदी जु्र्माना लगाया गया है। फाइनल में मुंबई के टॉप स्कोरर रहे पोलार्ड अंपायर नितिन मेनन के वाइड बॉल नहीं दिए जाने के फैसले से नाखुश थे। इस पर वे बोले तो कुछ नहीं, लेकिन फैसले का मजाक उड़ाते हुए वाइड-लाइन के पास पहुंच गए और स्ट्राइक ली।