वायुसेना के जंगी बेडे़ को एक और बड़ी ताकत मिली, पहला अपाचे गार्डियन हेलीकाप्टर अमेरिका स्थित एरिजोना के बोइंग उत्पादन सुविधा केंद्र से हासिल किया गया है, भारत ने अमेरिका के साथ 22 हेलीकॉप्टर के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया था, जिसका पहला बेड़ा इस साल के जुलाई में आने की उम्मीद हैभारतीय वायुसेना को पहला अपाचे हेलिकॉप्टर मिल गया है। भारत ने अमेरिका के साथ 22 अपाचे हेलीकॉप्टर के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इससे पहले इसका पहला बैच मार्च में मिलने की बात कही गई थी। इस हेलीकॉप्टर से भारतीय सेना की ताकत कई गुना तक बढ़ जाएगी।भारतीय सेना में शामिल होने वाला नया जंगी हेलीकॉप्टर अपाचे अनूठी और अपार युद्धक क्षमताओं से लैस है। अपाचे हेलीकॉप्टर भारतीय सेना की रक्षात्मक क्षमता तो बढ़ाएगा ही इससे सेना को जमीन पर मौजूद खतरों से लड़ने में भी मदद मिलेगी। अपाचे भारतीय सेना के आधुनिकीकरण को भी रफ्तार देगा।