संसार

चीन के साथ व्यापार पर अमेरिका का सख़्त रुख बरकरार

दुनिया की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार विवाद और गहरा गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले 200 अरब डॉलर के विभिन्न प्रकार के माल पर आयात शुल्क की दर बढ़ा कर ढाई गुना करने की घोषणा की है.ट्रंप प्रशासन की ओर से यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जबकि दोनों पक्षों के शीर्ष अधिकारी वाशिंगटन में व्यापार करार को ‘बचाने’ की कोशिश कर रहे हैं. चीन के वित्त मंत्रालय ने बीजिंग में कहा कि हमें उम्मीद है कि अमेरिका हमसे बीच में बातचीत करेगा और हम आपसी सहयोग और विचार-विमर्श से इस मुद्दे को हल कर पाएंगे.इन सबके बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट किया, “चीन के साथ बातचीत ठीक-ठाक चल रही है, हमें कोई जल्दी नहीं है क्योंकि चीन उसके सामानों पर लगाए गए शुल्क को जमा कर रहा है, जिसका बड़ा फायदा अमेरिका के खजाने को हो रहा है.”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five × one =

Most Popular

To Top