व्यापार

अमेरिका और चीन के बीच तनाव से दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरा

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख ने अमेरिका और चीन के बीच हालिया तनाव की स्थिति को दुनिया की अर्थव्यस्था के लिए खतरनाक बताया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में चीन के उत्पादों पर टैरिफ शुल्क को 10 फीसद से बढ़ाकर 25 फीसद करने की चेतावनी दी है। आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड ने बताया, “अमेरिका और चीन के बीच तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए स्पष्ट रूप से खतरा है।” पेरिस में एक कान्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि ताजा ‘अफवाहों और ट्वीट्स’ से दोनों देशों के बीच किसी व्यापार समझौते के होने की संभावनाएं घटी हैं। चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मौजूदा बातचीत पर बहुत बारीकी से आथिक विशलेषक नजर रखे हुए हैं ” इस बीच चीन ने कहा है कि उसके शीर्ष व्यापार वार्ताकार अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे और अपने समकक्षों से बातचीत करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three + seven =

Most Popular

To Top