पंजाब

अपराधिक पृष्टभूमि वाले उम्मीदवार 17 मई तक तीन बार अपराधिक पृष्टभूमि सम्बन्धी इश्तिहार ज़रूर दें: सी.ई.ओ पंजाब

आचार संहिता लागू होने के उपरांत 275 करोड़ की नकदी और वस्तुएँ ज़ब्त
चंडीगढ़ – मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस. करुणा राजू ने आज अपराधिक पृष्टभूमि वाले उम्मीदवारों से अपील की कि वह 17 मई तक तीन बार अपराधिक पृष्टभूमि सम्बन्धी अखबारों और टैलिविजऩ पर इश्तिहार ज़रूर दें।डा. एस. करुणा राजू पत्रकारों को संबोधन कर रहे थे जिसके दौरान उन्होंने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार नामांकन पत्र के हिस्से फार्म नंबर 26 में संशोधन किया गया है और इस अधीन चुनाव लड़ रहे और राजनैतिक पार्टियाँ जिन उम्मीदवारों का अपराधिक पृष्टभूमि है, संबंधी अख़बार और टैलिविजऩ पर इश्तिहार देने सम्बन्धी पहले ही हिदायतें जारी की जा चुकी हैं।उन्होंने बताया कि पंजाब में 278 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जिनकी किस्मत का फ़ैसला पंजाब के 2,08,92,674 वोटर जिनमें 1,10,59,828 पुरुष, महिला वोटर 98,32,286 और 560 थर्ड जैंडर के वोटर हैं (इसमें 1,11,463 सर्विस वोटर भी शामिल हैं) जो कि तारीख़ 19 मई, 2019 (रविवार) को प्रात:काल 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में 23,213 पोलिंग बूथ स्थापित किये गए हैं, जिनमें से 249 क्रिटीकल, 719 सैंस्टिव और 509 हाईपर- सैंस्टिव हैं। पंजाब में मतदान वाले दिन 12002 बूथों से वेब-कास्टिंग की जायेगी। डा. राजू ने कहा कि पंजाब में 18 और 19 साल उम्र के 3,94,780 वोटर पहली बार वोट के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जबकि वोटों की गिनती तारीख़ 23 मई, 2019 (गुरूवार) को प्रात:काल 8 बजे शुरू होगी। डा. राजू ने बताया कि लोकसभा चुनाव के ऐलान होने के उपरांत राज्य में लागू हुए आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान तारीख़ 05 मई 2019 तक कुल 275 करोड़ की वस्तुएँ और नकदी ज़ब्त की गई है। इसके दौरान 30.99 की करोड़ नकद राशि भी ज़ब्त की गई है।उन्होंने बताया कि राज्य में विभिन्न सरवाईलैंस टीमों द्वारा 12,28,781 लीटर शराब पकड़ी गई है जिसकी कीमत 9.1 करोड़ रुपए बनती है। इसी तरह राज्य में 7,668 किलोग्राम नशीले पदार्थ भी पकड़े गए हैं, जिनकी कीमत 212 करोड़ बनती है। इसके अलावा राज्य में 30.99 करोड़ रुपए की नकद और 21.95 करोड़ का सोना, चाँदी और अन्य वस्तुएँ भी ज़ब्त की गई हैं।इसके अलावा राज्य में 3728 ऐसे लोगों की पहचान की गई है जो कि अमन सुरक्षा में रुकावट डाल सकते हैं, जिनमें से 3673 के खि़लाफ़ कार्यवाही कर दी गई है और बाकी रहते व्यक्तियों के खि़लाफ़ जल्द कार्यवाही कर दी जायेगी। राज्य में इस समय ग़ैर ज़मानती वारंट के 450 मामले कार्यवाही अधीन हैं और आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 4523 लोगों के खि़लाफ़ ग़ैर ज़मानती वारंट अधीन कार्यवाही की गई है।मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 96.4 प्रतिशत लाइसेंसी हथियार जमा हो चुके हैं और आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत 124 ग़ैर लाइसेंसी हथियार पकड़े गए हैं जबकि 770 गोली सिक्का बरामद किया गया है। इसके अलावा सी-विजि़ल ऐप पर अब तक 1840 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 955 सही पाई गई हैं।उन्होंने बताया कि राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद ध्वनी प्रदूषण करने के दोष अधीन अमृतसर में एक और लुधियाना में दो नोटिस जारी किये गए हैं। इसके अलावा ड्रग एंड कौसमैटिक एक्ट 1940 और रूल्ज़ 1945 अधीन राज्य में नशीले पदार्थों की बिक्री की जांच करने के लिए गठित विशेष टीम द्वारा कार्यवाही में दो लाईसेंस निरस्त किये गए हैं। इसके अलावा छह कारण बताओ नोटिस जारी किये गए हैं और दो मामले जांच अधीन हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × one =

Most Popular

To Top