भारत के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36वें फेलिस्क स्टाम इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में दो स्वर्ण समेत कुल छह पदक अपने नाम किए।
भारत की तरफ से मनीष कौशिक और गौरव सोलंकी ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। कौशिक ने दमदार प्रदर्शन किया। 23 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में हुए एक कड़े मुकाबले में मोरक्को के मोहम्मद हामोउत को 4-1 से पराजित किया। वहीं 22 वर्षीय सोलंकी भी 52 किलोग्राम भारवर्ग में फॉर्म में नजर आए। उन्होंने इंग्लैंड के विलियम कॉली को 5-0 से शिकस्त दी। सोलंकी ने पिछले वर्ष हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण जीता था।