राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मंगलवार को हुआ आईपीएल का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। इसी के साथ विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।बारिश के कारण मैच को 5-5 ओवर का किया गया। आरसीबी ने 7 विकेट पर 62 रन बनाए। बैंगलोर के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 25 और एबी डि विलियर्स ने 10 रन का योगदान दिया। राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल ने हैट्रिक ली। जवाब में राजस्थान का पहला विकेट 41 के स्कोर पर संजू सैमसन 28 के तौर पर गिरा, फिर बारिश आ गई और मैच रद्द करना पड़ा।बैंगलोर को सीजन का अपना अंतिम मैच आगामी शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है।