खेल

अर्जुन अवॉर्ड के लिए बुमराह, शमी, जडेजा और पूनम के नाम की सिफारिश

नई दिल्ली –  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा और पूनम यादव का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए प्रस्तावित किया है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से चुनी गई प्रशासकों की समिति ने यहां महाप्रबंधक सबा करीम के साथ बैठक की।करीम ने सीओए को इन खिलाड़ियों के नाम सुझाए। बुमराह भारतीय टीम का सबसे अहम हिस्सा हैं और आने वाले विश्व कप में टीम की गेंदबाजी का भी नेतृत्व करेंगे। शमी भी विश्व कप के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने कुछ समय पहले वनडे टीम में दमदार वापसी की है।लंबे समय से केवल टेस्ट टीम का हिस्सा रहने वाले हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा भी आगमी टूर्नामेंट में खेलेंगे। महिला टीम की पूनम ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। वह इंग्लैंड में हुए पिछले विश्व कप में भी टीम का अहम हिस्सा थीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × 1 =

Most Popular

To Top