संसार

ब्रिटेन में टाटा स्‍टील के प्‍लांट में भीषण आग, दो घायल

लंदन – पोर्ट टैलबोट में टाटा स्‍टील के प्‍लांट में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगी। आग से छारइ धुंध ने वेल्‍श शहर को हिला दिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। यहां के लोगों ने तड़के 3.35 बजे तीन धमाके की आवाज सुनी।ब्रिटेन पुलिस का मानना है कि यह आग पिघली हुई धातु को ले जाने वाली ट्रेन के अंदर लगी। यह ब्रिटेन का सबसे बड़ा स्टीलवर्क्स का प्‍लांट है। टाटा स्टील ने इस बात की पुष्टि की कि यह आग तरल लोहे के छींटे से पैदा हुई। इसको एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर ले जाने के दौरान यह आग लगी।उन्‍होंने कहा कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि कोई भी हादसे में गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। सभी तरह की आग नियंत्रण में है। साइट को सुबह सात बजे फिर से खोल दिया गया और शिफ्ट कर्मचारियों को हमेशा की तरह काम के लिए देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार 15 मील दूर ब्रिगेड में विस्फोट की आवाज सुनी गई। इस प्‍लांट को टाटा स्‍टील ने 2007 में कोरस स्‍टील से अधिग्रहित किया, जिसमें चार हजार कर्मचारी काम करते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five × 5 =

Most Popular

To Top