लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट आज पीएनबी घोटाले में भगोड़ा घोषित नीरव मोदी की जमानत याचिका पर सुनावाई करेगी लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट आज पीएनबी घोटाले में भगोड़ा घोषित नीरव मोदी की जमानत याचिका पर सुनावाई करेगी. इस दौरान नीरव मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होगा. नीरव मोदी की गिरफ्तारी पिछले महीने हुई थी और इस वक्त वह दक्षिण-पश्चिम लंदन के वैंड्सवर्थ जेल में बंद है. बता दें कि नीरव मोदी पिछली बार 29 मार्च को कोर्ट में पेश हुआ था, तब चीफ मजिस्ट्रेट एम्मा अर्बथनॉट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी