व्यापार

नीरव मोदी की लंदन कोर्ट में पेशी आज

पीएनबी घोटाले के मामले में भगोड़े घोषित नीरव मोदी की लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में आज पेशी होगी। पिछली बार 29 मार्च को कोर्ट में पेश नीरव मोदी की जमानत याचिका चीफ मजिस्ट्रेट एम्मा अर्बथनॉट ने खारिज कर दी थी। लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट आज पीएनबी घोटाले में भगोड़ा घोषित नीरव मोदी की जमानत याचिका पर सुनावाई करेगी। इस दौरान नीरव मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। नीरव मोदी की गिरफ्तारी पिछले महीने हुई थी और इस वक्त वह दक्षिण-पश्चिम लंदन के वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। बता दें कि नीरव मोदी पिछली बार 29 मार्च को कोर्ट में पेश हुआ था। तब चीफ मजिस्ट्रेट एम्मा अर्बथनॉट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।पिछले साल जनवरी में पीएनबी घोटाले का खुलासा हुआ था। इससे पहले ही नीरव मोदी विदेश भाग गया था। 9 मार्च को उसका एक वीडियो सामने आया था। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में बताया गया कि नीरव लंदन में रहकर हीरे का बिजनेस कर रहा है। उसके बाद लंदन की वेस्टमिन्सटर अदालत ने नीरव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। भारत की अपील पर 19 मार्च को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eleven − 1 =

Most Popular

To Top