इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किंग्स इलेवन पंजाब को 17 रन से हरा दिया। इस सीजन में यह बैंगलोर की चौथी जीत थी। आईपीएल मुकाबले में बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने किंग्स इलेवन पंजाब को 17 रन से हरा दिया। 203 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर केवल 185 रन ही बना सका।रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के लिए यह मैच जीतना आवश्यक था। डीविलियर्स ने 44 गेंदों में 82 और स्टोइनिस ने 34 गेंदों में 46 रन बनाये। कोलकाता में आज होने वाले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा।