संसार

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा, सभी रक्षा बलों के प्रमुखों को बदला जाएगा

श्रीलंका में हुए आत्मघाती हमले के बाद राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने कहा, देश में हुए हमले को रोकने में असमर्थ रही सभी सेनाओं के प्रमुखों को बदला जाएगा। इन हमलों में 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने कहा है कि देश में इस्टर के मौके पर हुए आत्मघाती हमलों को रोकने में विफल होने के चलते देश के रक्षा बलों के प्रमुखों को बदला जाएगा। इन हमलों में 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। खुफिया जानकारी होने के बावजूद भी इन हमलों को रोका नहीं जा सका। राष्ट्र को दिए गए एक संबोधन में सिरीसेना ने कहा कि यह बदलाव 24 घंटे के भीतर किये जाएंगे।भारतीय खुफिया एजेंसियों ने भी हमले होने के दो घंटे पहले  श्रीलंकाई अधिकारियों से संपर्क कर खतरे की चेतावनी दी थी, उसके बावजूद राष्ट्रपति को इसके बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। सिरिसेना ने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि देश से आतंकवाद के खात्मे के लिए सभी ज़रुरी कदम उठाएं जाएंगे। इससे पहले कल प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भी कहा कि भारत से खुफिया सूचना मिलने के बावजूद उन पर काम नहीं किया गया।हांलाकि अब सुरक्षा एजेसिंयां तेज़ी से धमाकों के साजिशकर्ताओं की धरपकड़ के लिए काम कर रही हैं। धमाकों से संबंध होने के शक में पुलिस ने कम से कम 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए जबर्दस्त बम धमाकों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three + 12 =

Most Popular

To Top