चण्डीगढ़ – भारतीय चुनाव आयोग द्वारा आर.टी.ए. होशियारपुर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है।पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस. करुणा राजू ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग ने करणबीर सिंह छीना को सचिव रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी होशियारपुर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा अधिकारी को तुरंत जुआइन करने और हुक्मों की तामील करने सम्बन्धी भारतीय चुनाव आयोग को सूचित करने बारे हुक्म दिया गया है।