सरकार के डेटा के मुताबिक 3 अप्रैल को खातों का बैलेंस 97 हजार 665 करोड़ रुपए था। जिस तेजी से खातों में बैलेंस बढ़ रहा है, उससे साफ है कि जल्दी इनका बैलेंस एक लाख करोड़ रुपये पहुंच जाएगा।जनधन खातों का बैलेंस जल्दी ही एक लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। सरकार के डेटा के मुताबिक 3 अप्रैल को खातों का बैलेंस 97 हजार 665 करोड़ रुपए था। जिस तेजी से खातों में बैलेंस बढ़ रहा है, उससे साफ है कि जल्दी इनका बैलेंस एक लाख करोड़ रुपये पहुंच जाएगा। अभी देशभर में कुल 35.39 करोड़ जनधन खाते हैं। इस योजना में 50 फीसदी खाताधारक महिलाएं हैं। जबकि 59 फीसदी खाते ग्रामीण इलाकों में खोले गए हैं। सरकार का उद्देश्य हर व्यक्ति को बैंकिंग सेवा के दायरे में लेने के साथ गरीबों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम उपलब्ध कराना है। इसके तहत सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा खाते के जरिए लाभपात्र को मिल रहा है। जनधन खाते – जल्द ही 1 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच सकता है बैलेंस