संसार

भारत सरकार की पहल पर सऊदी ने हज कोटे को बढ़ाने की दी मंजूरी

सऊदी अरब ने भारत के लिए आवंटित हज कोटे में करीब 25 हजार की बढ़ोतरी की जिससे यह अब दो लाख हो गया है।मुस्लिमों की सबसे पवित्र और अहम मानी जाने वाली धार्मिक हज यात्रा पर भारत से अब दो लाख मुसलमान जा सकेंगे। इनमें बिना ‘मेहरम’ (पुरुष रिश्तेदार) के 2340 मुस्लिम महिलाएं भी शामिल होंगी। सऊदी अरब ने भारत सरकार की पहल पर भारत के हज कोटे को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को इसकी अधिकृत घोषणा भी कर दी है।पिछले पांच सालों में भारत के हज कोटे में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इस फैसले के बाद अब इस्लामी देश पाकिस्तान के मुकाबले भी ज्यादा हज यात्री भारत से जा सकेंगे।हज कोटा बढ़ाने का यह मुद्दा हाल ही में भारत की यात्रा पर आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया था। हालांकि उन्होंने तत्काल वहीं आश्वासन दे दिया था कि भारत का कोटा दो लाख होगा। अब औपचारिक रूप से इस पर मुहर भी लग गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twenty − five =

Most Popular

To Top