टेनिस

सिंगापुर ओपन: पी वी सिंधू, साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत क्वार्टर फ़ाइनल में

सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। अपना शानदार खेल दिखाते हुए स्टार भारतीय शटलर पी. वी. सिंधू, साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत ने एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।भारत की पी वी सिंधु और साइना नेहवाल ने सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है। पी वी सिंधु ने डेनमार्क की मिआ ब्लिफेल्ट को 21-13, 21-19 से मात देकर अंतिम 8 में जगह बनाई। क्वार्टर फ़ाइनल में सिंधु का सामना चीन की काई यानयान से होगा।
वहीं साइना ने प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में एक कड़े मुकाबले में थाईलैंड की पोनपवी चोचूवोंग को 21-16, 18-21, 21-19 से मात दी। अंतिम 8 के मुकाबले में साइना के सामने जापान की दूसरी वरीय नोज़ोमी ओकुहारा की कड़ी चुनौती होगी।वहीं पुरुष एकल वर्ग में समीर वर्मा और किदांबी श्रीकांत ने भी क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया। श्रीकांत ने डेनमार्क के हैन्स क्रिस्चियन को मात दी और अगले दौर में उनका सामना जापान के शीर्ष वरीय केन्टो मोमोटा से होगा।
समीर वर्मा ने चीन के लू ग्वांगज़ू को मात दी। अब क्वार्टर फ़ाइनल में समीर के सामने ताईपे के दूसरी वरीय चेन तिएन चू होंगें। हालांकि पी कश्यप और एच एस प्रन्नॉय को प्री- क्वार्टर फ़ाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eighteen − 7 =

Most Popular

To Top