संसार

संसदीय चुनावों में 120 सीटों पर 14 राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला

इज़रायल में संसदीय चुनावों के लिए मतदान जारी, 21वीं नीसेट में 120 सीटों के लिए हो रहा है मुकाबला, 14 मुख्‍य राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला।इसराइल में संसदीय चुनाव के लिए मतदान जारी है। देश में नीसेट यानी संसद के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। संसदीय चुनावों में इसराइल के लगभग 58 लाख अस्‍सी हजार मतदाता वोट डालकर एक पार्टी को चुनेंगे जो अगली सरकार का नेतृत्‍व करेगी। इस बार 120 सीटों के लिए 14 मुख्‍य राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला है।सरकार के गठन और प्रधानमंत्री पद पर नेता के चुनाव के लिए किसी भी पार्टी को 120 सीटों में से 61 पर जीत हासिल करना जरूरी है. 69 वर्षीय मौजूदा प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी के नेता हैं और वे पांचवीं बार प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। उनका मुकाबला इसरायल के पूर्व सेना प्रमुख बेन्नी गांत्ज़ से है, जो राजनीति में बिलकुल नये हैं।इसरायल में मतदाता किसी उम्मीदवार के लिये नहीं, बल्कि पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे। जिस पार्टी को जितने अधिक वोट मिलेंगे, उसे संसद में उतनी अधिक सीटें हासिल होंगी। इसरायल में सरकार राष्ट्रव्यापी आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली पर आधारित है। राजनीतिक दलों को संसद की एक सीट के लिये तीन दशमलव दो-पांच प्रतिशत वोट हासिल करना ज़रूरी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

20 + eleven =

Most Popular

To Top