हॉकी

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया से 4-4 से ड्रा खेला

नवनीत कौर के दो गोल की बदौलत भारतीय महिला हाकी टीम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सोमवार को यहां पांच मैचों की श्रृंखला के तीसरे मैच में मलेशिया को 4-4 से बराबरी पर रोका।

भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए 2-0 की बढ़त बनाई लेकिन इसके बाद डिफेंस ने काफी गलतियां की जिससे मलेशिया ने लगातार चार गोल करते हुए 4-2 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम हालांकि वापसी करते हुए मैच ड्रा कराने में सफल रही। नवजोत कौर ने 13वें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई जिसके बाद 22वें मिनट में नवनीत ने स्कोर 2-0 कर दिया।

गुरदीप किरणदीप ने 26वें मिनट में मलेशिया की ओर से पहला गोल दागा। यह श्रृंखला में मलेशिया का पहला गोल था। टीम को पहले दो मैचों में भारत के खिलाफ 0-3 और 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। पहला गोल करने के बाद मलेशिया ने जोरदार हमले लिए जिससे भारतीय डिफेंस ने गलतियां की। मलेशिया को पेनल्टी कार्नर मिला जिसे नुरानी राशिद ने गोल में बदला।

नुरामिरा जुलकिफ्ली और नुरानी राशिद ने क्रमश: 35वें और 38वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर दो और गोल दागकर मलेशिया को 4-2 से आगे कर दिया। भारत ने हालांकि अंतिम क्वार्टर में वापसी करते हुए 45वें मिनट में नवनीत और 54वें मिनट में लालरेमसियामी के गोल की बदौलत बराबरी हासिल कर ली।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eleven + 1 =

Most Popular

To Top