खेल

अजलान शाह कप हॉकीः भारत ने अपने आखिरी लीग मैच में पोलैंड को 10 – 0 दी मात

अजलान शाह कप हॉकी में भारत ने अपने आखिरी लीग मैच में शानदार खेल दिखाते हुए पोलैंड को 10 – 0 से धो दिया। कल फाइनल में भारत का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा।

शानदार फार्म में चल रहे स्ट्राइकर मनदीप सिंह के दमदार खेल से भारत ने सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने अंतिम लीग मुकाबले में पोलैंड को 10-0 से करारी शिकस्त दी। भारतीय हॉकी टीम पहले ही टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी जो शनिवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पोलैंड के खिलाफ आक्रामकता बरकरार रखते हुए बड़ी जीत दर्ज की। मैच का दूसरा क्वार्टर भारत के लिए सबसे सफल रहा जिसमें टीम ने 4 गोल दागे। मध्यांतर तक भारतीय टीम 6-0 से आगे थी, जबकि अंतिम 30 मिनट के खेल में टीम ने 4 और गोल दागे। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं गंवाया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ten − 8 =

Most Popular

To Top