अल्जीरिया के आर्मी चीफ ऑफ़ स्टाफ़ ने मांग की है कि राष्ट्रपति
अब्देलअज़ीज़ को शासन करने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाए जिनके ख़िलाफ़
कई हफ्तों से विरोध प्रदर्शन हो रहा है.
अल्जीरिया के
आर्मी चीफ ऑफ़ स्टाफ़ ने मांग की है कि राष्ट्रपति अब्देलअज़ीज़ को शासन
करने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाए जिनके ख़िलाफ़ कई हफ्तों से विरोध
प्रदर्शन हो रहा है। टेलीविज़न पर अपने संबोधन में लेफ्टिनेंट जनरल अहमद जी
सालेह ने कहा कि संकट से बाहर निकलने का कोई रास्ता फौरन तलाशना चाहिए जो
संविधान के दायरे में हो। उन्होंने कहा कि स्थायी राजनीतिक हालात की
एकमात्र गारंटी संविधान है.
उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 102 का भी
हवाला दिया है। इस अनुच्छेद में प्रावधान है कि राष्ट्रपति यदि शासन करने
के सक्षम नहीं हैं तो संवैधानिक परिषद ये घोषित कर सकती है कि राष्ट्रपति
का पद खाली है।अल्जीरिया के आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ के दख़ल से इस घटनाक्रम में
नाटकीय मोड़ आ गया है।