मनोरंजन

श्रीदेवी को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट का अवार्ड, जाह्नवी, ख़ुशी ने किया रिसीव

64th Filmfare Awards 2019 में श्रीदेवी को मिला अवार्ड

मुंबई – पिछले साल फरवरी 2018 को बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रहीं श्रीदेवी के देहांत ने सभीं को गहरे सदमें में डाल दिया था। उनके हर परफॉरमेंस को लोगों ने बहुत पसंद किया था, उनकी यादें लोगों के दिलों में आज भी ताज़ा है। बता दें कि हाल ही में हुए 64th फिल्मफेयर अवार्ड्स  में श्रीदेवी को लाइफटाइम अचीवमेंट का अवार्ड से सम्मानित किया गया।

बीती शाम फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के नाम रही। इस दौरान खूब मस्ती हुई, लेकिन एक पल ऐसा भी आया कि सभी इमोशनल भी हो गए। दरअसल, फिल्मफेयर अवॉर्ड में श्रीदेवी को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ मौजूद थे। जाह्नवी कपूर के फैन्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस दौरान की तस्वीरें शेयर की गई है। इस अवार्ड फंक्शन को करण जोहर ने होस्ट किया था और श्रीदेवी के इस अवार्ड को उनके पति बोनी कपूर और बेटियां जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर ने रिसीव किया। यह अवार्ड लेते हुए बोनी, जाह्नवी और ख़ुशी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैनक्लब्स पर शेयर हुई हैं जो वायरल हो रही हैं।

‘श्रीदेवी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। एक तस्वीर में जाह्नवी कपूर ट्रॉफी लेकर खड़ी हैं जबकि बोनी कपूर और खुशी कपूर उनके साथ खड़े हैं। ट्रॉफी लेने के बाद करण जौहर ने श्रीदेवी की कुछ यादें शेयर की, जिसके बाद सभी इमोशनल हो गए।’ श्रीदेवी की मौत फरवरी 2018 में दुबई में हुई थी। उनकी मौत से पूरा देश हैरान रह गया था। उस वक्त जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग कर रही थीं। बेटी की पहली फिल्म को देखने की श्रीदेवी की इच्छा पूरी नहीं हो सकी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eleven − two =

Most Popular

To Top