व्यापार

सरकार ने चालू वित्त वर्ष का विनिवेश का लक्ष्य पार किया

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष का विनिवेश का लक्ष्य पार कर लिया है.
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट कर बताया कि चालू वित्त वर्ष 2018-19 में अब तक विनिवेश से 85,000 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं जो लक्ष्य से 5,000 करोड़ रुपये अधिक हैं.

सरकार ने सीपीएसई ईटीएफ की पांचवीं किस्त से 9,500 करोड़ ओर आरईसी-पीएफसी सौदे से 14,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

अगले वित्त वर्ष 2019-20 के लिए विनिवेश का लक्ष्य 90,000 करोड़ रुपये तय किया गया है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 − two =

Most Popular

To Top