संगठित क्षेत्र में शुद्ध रूप से जनवरी महीने में कुल 8.96 लाख लोगों को रोजगार मिला. यह 17 महीने का उच्च स्तर है.
ईपीएफओ
के कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या और उन्हें दिए जाने वाले वेतन के
आंकड़े से यह पता चला है. जनवरी महीने में जो नए रोजगार सृजित हुए, वह एक
साल पहले इसी महीने की तुलना में 131 प्रतिशत अधिक है. पिछले साल जनवरी में
ईपीएफओ अंशधारकों की संख्या 3.87 लाख बढ़ी थी.