सैम पित्रोदा के बयान पर विपक्षी दलों को घेरते हुए पीएम मोदी ने एक
ट्वीट के माधायम से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हमेशा
सुरक्षा बलों का अपमान क्यों करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र पहले
से ही जानता था कि यह एक न्यू इंडिया है- हम आतंकवादियों को उसकी भाषा में
जवाब देते हैं।
सैम पित्रोदा के बयान पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर
विपक्षी दलों से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी हमारे
सुरक्षा बलों का बार-बार अपमान कर रही है। मैं जनता का आह्वान करता हूं कि
विपक्षी नेताओं के बयान पर उनसे सवाल पूछें।कांग्रेस अध्यक्ष के सबसे
भरोसेमंद सलाहकार और मार्गदर्शक ने भारत की सशस्त्र सेनाओं का अपमान कर
अपनी तरफ से पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस समारोह की शुरूआत कर दिया है।
कांग्रेस
के वफादार दरबारी ने मान लिया है कि कांग्रेस आतंक की ताकतों का जवाब देने
के लिए तैयार नहीं थी। स्वीकार करते हैं कि राष्ट्र पहले से ही जानता था
कि यह एक न्यू इंडिया है- हम आतंकवादियों को उसकी भाषा में जवाब देंगे,
जिसमें वे समझते हैं और जवाब भी ब्याज के साथ देंगे।
विपक्षी
आतंकवादियों और हमारे सशस्त्र बलों के प्रश्नकर्ताओं का प्राकृतिक आवास है।
राम गोपाल जी जैसे वरिष्ठ नेता का यह निंदनीय बयान उन सभी का अपमान करता
है जिन्होंने कश्मीर की रक्षा में अपनी जान दी है। यह हमारे शहीदों के
परिवारों को अपमानित करता है।
विपक्ष हमारे सुरक्षा बलों का बार-बार
अपमान करता है। मैं अपने साथी भारतीयों से अपील करता हूं- उनके बयानों पर
विपक्षी नेताओं से सवाल करें। उन्हें बताएं- 130 करोड़ भारतीय अपनी हरकतों
के लिए विपक्ष को माफ नहीं करेंगे या भूल जाएंगे। भारत हमारी सेनाओं के साथ
मजबूती से खड़ा है।